CG Morning News : रायपुर. सीजीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम आज जारी होंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे. इसके बाद सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर देख सकते हैं.
कैबिनेट बैठक आज
रायपुर. साय कैबिनेट की बुधवार को बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में यह बैठक होगी, जिसमें विधानसभा के विशेष सत्र समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा संभव है. वहीं कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है. बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी.

सीएम साय का आज का कार्यक्रम (CG Morning News)
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न बैठकें करेंगे. 10:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11:30 से शुरू होने वाली मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी. बैठक के बाद मंत्रालय से 10,12 वी की रिजल्ट जारी करेंगे. इसके बाद वह 3:30 बजे से 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे. वहीं शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक कार्यालयीन कार्य और आरक्षित समय निर्धारित है. शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय से निवास के लिए होंगे रवाना.
विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक
रायपुर. विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस आज रणनीति बनाएगी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. जिसकी अध्यक्षता नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे. संगठन के बड़े नेता भी विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे.
रायपुर में आज के कार्यक्रम (CG Morning News)
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन
संगठन- आर्ट ऑफ लिविंग रायपुर परिवार
स्थान- मुक्ताकाश मंच, घड़ी चौक
समय- शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक.
आशा भोसले स्मृति संगीत संध्या
संस्थान – महाराष्ट्र मंडल का म्युजिकल ग्रुप
स्थान- मंडल का संत ज्ञानेश्वर सभागृह
समय शाम 7 बजे से.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

