CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. बैठक में प्रदेश में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जा सकती है. इसके अलावा किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.

विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे CM साय

रायपुर. मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक के बाद मुख्यमंत्री नया रायपुर के सेक्टर-39 में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मंत्रालय में ‘पेसा टास्क फोर्स’ की बैठक लेंगे. शाम 4 बजे से 5 बजे तक वे मंत्रालय में शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे और इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

रोजगार मेला आज

रायपुर. रोजगार की तलाश करने वालों के पास सुनहरा मौका है. जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्षन केंद्र, रायपुर आज जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन करेगा.

IGKV के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज से काउंसिलिंग

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित प्रदेश के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में चालू शैक्षणिक सत्र में बी.एस.सी. कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले चरण में ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया आज 5 अगस्त से शुरू होगी, जो 14 अगस्त तक चलेगी.

सहयोग केंद्र में आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 

रायपुर. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भी सहयोग केंद्र लगेगा. बुधवार को मंत्री गजेंद्र यादव समस्याएं सुनेंगे. यहां वह दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे मौजूद रहेंगे. इस दौरान कार्यकर्ता और आम नागरिक विभागीय शिकायतें, स्थानीय समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे सीधे संबंधित मंत्री के समक्ष रख सकेंगे, ताकि उनके समाधान की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके.

प्रदेश में होगा हॉकी लीग 

रायपुर. हाल ही में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव के नायाब प्रदर्शन के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए खेल मंत्री अरुण साव ने प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास का खाका पेश करते हुए बताया कि तीरंदाजी में प्रदेश को अग्रणी बनाने के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य में वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया जाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H