CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में शामिल रहेंगे. वह सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से सुबह 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे. शाम 5:30 बजे से रात 9 बजे तक वे विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाद रात 9 बजे विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

विधानसभा घेरेंगे सहायक शिक्षक

रायपुर. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा टीईटी समेत लंबित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जुलाई को विधानसभा घेराव किया जाएगा. इसमें प्रदेशभर से सहायक शिक्षक हिस्सा लेंगे. पिछले दिनों फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर के नेतृत्व में शिक्षा सचिव से मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की थी लेकिन मांगों के संबंध में सकारात्मक जवाब नहीं मिला. जिसके बाद फेडरेशन ने आन्दोलन के लिए सड़क पर उतरने की घोषणा की थी. विधानसभा घेराव में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में सहायक शिक्षकों ने अवकाश के लिए आवेदन दे दिया है. फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि मांगों में एकल शिक्षकीय स्कूलों में शीघ्र पर्याप्त शिक्षक की व्यवस्था, युक्तियुक्तकरण के दौरान मर्ज स्कूलों के साथ न्याय सुनिश्चित करने तथा दोनों संस्थाओं से सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन कर वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है.

नकटी से लोकभवन तक आज कांग्रेस की न्याय पदयात्रा

रायपुर. राजधानी के ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस अगले चरण का आंदोलन शुरू करेगी. पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नकटी गांव से आज पदयात्रा निकालेंगे. पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ सीधे लोकभवन कूच करेंगे. रायपुर शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आयोजित न्याय पदयात्रा से पहले राजीव भवन में रणनीति तय कर दी गई. पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की मौजूदगी में हुई बैठक में पदयात्रा के रूट पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई.

करीब 13 किमी की यह पदयात्रा पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, राम मंदिर करेंसी टावर, तेलीबांधा गौरव पथ होते हुए लोक भवन पहुंचेगी. पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. कांग्रेस ने मांग उठाई कि नकटी में प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए. जिन गरीब परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें उसी गांव में बसाया जाए और उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए.

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

माता हंसी देवी जयंती महोत्सव

संस्थान- शादानी दरबार तीर्थ

स्थान- शदाणी नगर, लालपुर स्थित दरबार में

समय- प्रातः 8.30 बजे से देर रात तक विविध धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां.

श्मशान घाट बचाने बैठक

संगठन – कृष्ण मित्र फाउंडेशन

स्थान- टिकरापारा स्थत सरजूबांधा श्मशान घाट परिसर

समय- सुबह 9 बजे से.

निर्धन छात्राओं के लिए कोचिंग

संस्थान – शिवानी स्मृति सेवा संस्थान रायपुर

स्थान- वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल, पुरानी बस्ती

समय- अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक.

एआई प्रोग्राम

संस्थान – विवेकानंद इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (कॉलेज डिवीजन)

स्थान- विवेकानंद विद्यापीठ, कोटा में

समय- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H