CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. दिल्ली में आयोजित एक निजी मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री साय गुरुवार रात को दिल्ली पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से अस्पताल में मुलाकात की. उनका स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में जानकारी ली. शुक्रवार को मुख्यमंत्री कई नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं.
यूपीएससी मेंस आज से, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विस मेंस परीक्षा 2026 का आयोजन रायपुर में 21, 22, 23, 29 अगस्त और 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा. परीक्षा संचालन के लिए गुरुवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. परीक्षा जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में होगी. परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी. परीक्षा में कुल 185 अभ्यर्थी शामिल होंगे. बताया गया कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा. साथ ही अभ्यर्थियों को फेस आईडेंटिफिकेशन के माध्यम से ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रवेश एवं परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर सुनिश्चित की जाएं.
BJP के सहयोग केंद्र में आज केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन
रायपुर. भाजपा के सहयोग केंद्र में आज केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद रहेंगे. जहां वह जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर निराकरण करेंगे. दोपहर 2 से शाम 5 बजे सहयोग केंद्र चलेगा. शुक्रवार को सहयोग केंद्र में आबकारी मंत्री ने समस्या सुनी थी.
आज से राज्य स्तरीय पिकलबॉल स्पर्धा
रायपुर. ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय अर्जुन सिंह शेखावत स्मृति छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक राजधानी में होगी. इस स्पर्धा में राज्य के विभिन्न जिलों एवं शहरों से लगभग 150 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पिकलबॉल एसोसिएशन के राज्य सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी आरिश आगा चौबे, हृदन गोयनका एवं अथर्व पांडे होंगे. इन्होंने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
धमतरी में सजेगा जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला
रायपुर. छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रचने-बसने वाली अनूठी जनजातीय कला, पारंपरिक हस्तशिल्प और प्राकृतिक वनोपजों को अब देश और दुनिया के बड़े बाजारों में एक नई पहचान मिलने जा रही है. धमतरी जिले के जनजातीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, वन धन विकास केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और स्थानीय उद्यमियों के हुनर को आर्थिक मजबूती देने के ध्येय से 21 अगस्त 2026 को आजीविका महाविद्यालय, धमतरी में एक वृहद ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेले’ का आयोजन किया जा रहा है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
सावन उत्सव
संस्थान – सीपीएसएस यूथ लेडिज विंग
स्थान- पंजाब केसरी भवन, जोरा
समय दोपहर तीन बजे से
पावस प्रसंग- 2026
संस्थान – संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
स्थान- मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय
समय- शाम सात बजे से
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

