CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे. यहां आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में वे शामिल होंगे. यह बैठक करीब दो घंटे तक चलेगी, जिसमें संगठन और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौट आएंगे.

जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायपुर. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में पार्टी आज प्रदेशभर में आक्रामक प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. पार्टी का आरोप है कि भाजपा केंद्र की जांच एजेंसियों का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग कर रही है. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ का आज धरना   

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, महामंत्री पी.आर. साहू एवं अभा महामंत्री अरूण देवांगन ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा. सेवानिवृत्त कर्मचारियों में मांगों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पेंशन रेस्टोरेशन अवधि कम करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑटो मोड में बढ़ोत्तरी करने, कोर्ट के निर्णय के अनुरूप सभी तकनीकी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को प्रोफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने, नियम विरुद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ बिजली छूट के नाम पर बकाया निकालकर सीधे बिल में जोड़कर लाइन काटने की धमकी समेत अन्य मांगें शामिल हैं. महासंघ ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण एवं ओपीएस बहाली सहित अन्य मांगों के लिए घोषित आंदोलन का भी समर्थन किया है.

narayana

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बेमेतरा दौरा

रायपुर. उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10 बजे रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सभी कार्यक्रमों के बाद वे दोपहर 3 बजे बेमेतरा से रायपुर लौटेंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H