CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुबह 11:25 बजे रायपुर के सोनपेरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे ‘कबीर जयंती महोत्सव’ में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर में वे हेलीपैड से चांपा के लिए रवाना होंगे. चांपा के थाना पारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चल रहे कांग्रेस के दस दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन है. समापन के इस मौके पर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेशनल मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा जिला अध्यक्षों को विशेष टिप्स देंगे. गौरतलब है कि 20 जून से शुरू हुए इस शिविर में 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को कड़ा संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया गया है. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी जिला अध्यक्षों से करीब तीन घंटे तक सीधा संवाद कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र दिया. इसके अलावा के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, अलका लांबा और सचिन राव जैसे दिग्गज नेताओं ने भी अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लिया, जिसमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति पर विशेष फोकस रहा.

‘मोर अंगना के शोर’ का आज होगा विमोचन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बाल साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में 29 जून को राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में साझा बाल काव्य संग्रह ‘मोर अंगना के शोर’ का विमोचन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन हमर चिन्हारी साहित्य समिति, छत्तीसगढ़ व साहित्य लेखन रिसोर्स शिक्षक परिवार द्वारा किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के 25 जिलों के 50 से अधिक नवाचारी शिक्षक-साहित्यकारों के सामूहिक प्रयास से ‘मोर अंगना के शोर’ काव्य संग्रह तैयार हुआ है. इस संग्रह में 121 बाल कविताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें विशेष रूप से बालवाड़ी व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए तैयार किया गया है. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, गजेन्द्र यादव, टंकराम वर्मा व गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, साहित्यकार, शिक्षक व सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी.

रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

रायपुर. नगर निगम क्षेत्र में आज कबीर जयंती के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. सभी प्रकार की मांस-मटन दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खम्हारडीह थाने के बाहर देर रात हंगामा

रायपुर. खम्हारडीह थाने के बाहर देर रात हंगामा होने की खबर है. बताया जा रहा है कि परिजनों ने एफआईआर की मांग को लेकर धरना दिया. सभी लोग युवक से मारपीट के आरोप के बाद थाने के बाहर पहुंचे हुए थे. जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच में पदस्थ जवान के भाई पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. थाना में संबंधित जवान के खिलाफ एफआईआर नहीं लिखे जाने को लेकर महिलाओं सहित परिजनों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारे भी लगाए गए.

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

डाक अदालत

संस्थान- कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमण्डल रायपुर स्थान- जीपीओ बिल्डिंग द्वितीय तल, जयस्तंभचौक स्थित कार्यालय में समय शाम 4 बजे से.

शोभायात्राएं ‘संत कबीर प्रागत्य उत्सव’

संगठन – श्रीसद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली समिति स्थान – विभिन्न क्षेत्रों की शोभायात्रा के समागम उपरांत सामूहिक आरती कबीर चौक कटोरातालाब में समय दोपहर 1 बजे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H