CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से लोक भवन के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. 

HC के चीफ जस्टिस जस्टिस महापात्र लेंगे शपथ

बिलासपुर. प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार की दोपहर 1.30 बजे हाई छत्तीसगढ़ कोर्ट के नए चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. रायपुर स्थित लोकभवन. के छत्तीसगढ़ मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा.

पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं आज से

सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक होने के कारण स्थगित की गई तीन विषयों की परीक्षाएं अब 7, 8 और 9 सितंबर को आयोजित की जाएंगी. लगातार तीन प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है. इस बार सभी कॉलेजों को प्रश्नपत्र पैकेट के माध्यम से भेजने के बजाय ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्रश्नपत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही कॉलेज प्रबंधन को पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा. प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया कमेटी की मौजूदगी में होगी और इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पूरी प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाएगी. पासवर्ड के बिना ई-मेल में मौजूद प्रश्नपत्र नहीं खोला जा सकेगा.

ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ होगा प्रदर्शन

रायपुर. महादेव ऐप और अन्य ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच प्रदर्शन करेगा. मंच दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास प्लाजा से पैदल मार्च निकालेगा और लोक भवन का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगा. प्रदर्शन के दौरान बेटिंग ऐप से प्रभावित युवाओं के लिए पुनर्वास और काउंसलिंग योजना शुरू करने की मांग की जाएगी. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन बेटिंग, सट्टा, जुआ और अवैध फॉरेक्स ट्रेडिंग ऐप पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई जाएगी.

भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय सम्मेलन आज

रायपुर. भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय सम्मेलन 7 सितंबर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे. सम्मेलन के दौरान शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवसाय, कृषि और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सम्मेलन में शामिल होंगे.

रायपुर प्रेस क्लब में तीज उत्सव

रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को महिला पत्रकारों के लिए आयोजित तीज महोत्सव उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. तीज के पारंपरिक रंग में रंगे इस आयोजन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना वोरा विशेष रूप से शामिल हुईं. अतिथियों ने न सिर्फ महिला पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. तीज महोत्सव का सबसे खास आकर्षण रैंप वॉक रहा. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H