CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां आयोजित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना कार्यक्रम में शामिल होकर पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे. योजना के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और दोपहिया वाहन खरीदने के लिए एक लाख रुपये का विशेष अनुदान दिया जाएगा. इस प्रकार प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को कुल दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों के बाद शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ
रायपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रायपुर के राजीव स्मृति वन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री और वन मंत्री “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करेंगे.
जंतर-मंतर के सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होगी जकांछ पार्टी
रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा हमें गर्व है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) देश की पहली और अभी तक की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है, जो 6 जून के जंतर-मंतर के सीजेपी प्रदर्शन में भाग ले रही है. उम्मीद है, हम आखिरी नहीं होंगे. 6 जून को जंतर मंतर नई दिल्ली में पार्टी का प्रतिनिधित्व हमारे महासचिव नीलेश चौहान करेंगे. उन्होंने कहा, हम डीएनए से कांग्रेसी हैं. यह हमारी पहचान है, हमारी विरासत है, लेकिन आज के भारत में जहां दशकों पुरानी पार्टियां टीएमसी और शिवसेना जैसी रातों-रात ऑपरेशन लोटस की भेंट चढ़ जाती हैं, कांग्रेसी होने के लिए भी तिलचट्टा बनना पड़ेगा. यानी हर दबाव में, हर खतरे में, अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को दाँव पर लगाकर भी टिके रहना. उन्होंने कहा, हम जनता कांग्रेस यह जानते हैं, हम वहां रह चुके हैं और इसीलिए अभिजीत दीपके का साहस हमें छूता है, वे आज के भारत में वापस लौट रहे हैं. में
BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू
रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से 21 जून तक प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी. अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे. 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, वहीं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएंगी, जिनमें नेताओं का प्रवास भी रहेगा. इसके बाद 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी और 21 जून को बड़े पैमाने पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के निर्देश
रायपुर. केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरी में जनसहभागिता से 5 जून को वृक्षारोपण का निर्देश दिया है. आयुक्त ने इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने जोन क्षेत्र के वार्डों में उपयुक्त जमीन सुरक्षित करने कहा. इसी जमीन पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्वसहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सहभागिता से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसके लिए वृक्षारोपण हेतु स्थल का पूर्व में चयन कर आवश्यक गड्डा खुदाई एवं अन्य तैयारियां पूर्ण करने के बाद रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
कला प्रदर्शनी
पर्यावरण का दर्द बयां करते चित्रों का प्रदर्शन
संस्था- महाकोशल कला परिषद, पर्यावरण ग्रीन सोसाइटी व शासकीय विज्ञान महाविद्यालय
स्थान- महाकौशल आर्ट गैलरी
समय- शाम 6 बजे से.
योग व ध्यान प्रशिक्षण
संस्था- नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला
स्थान- नूतन स्कूल कैंपस, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
समय- प्रातः 5:10 बजे से.
संस्कार शिक्षण शिविर
संस्थान- श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट
स्थान- मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर
समय- सुबह 7 से 9:30 एवं शाम 7:30 से 8:30 बजे तक के दो सत्रों में. शाम 7 बजे से सामूहिक आरती व पाठ. रात्रि 8:30 बजे से संस्कारमय सांस्कृतिक कार्यक्रम.
बाल संस्कार योग शिविर
संगठन- श्रीकच्छ कड़वा पाटीदार समाज व
श्रीपाटीदार महिला मंडल
स्थान- फाफाडीह स्थित पाटीदार भवन
समय- सुबह 9 से 11 बजे तक.
परमानंद महोत्सव
संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट
स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर
समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.
श्री रामचरितमानस कथा
कथावाचक- राधा रासबिहारी शरण महाराज
आयोजक- सनातन धर्मप्रेमी गण
स्थान- टिल्लु चौक लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण
समय- सुबह 9 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

