CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न विभागों से जुड़े शासकीय कार्यों का संचालन करेंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.
CG Morning News : ‘VB-G RAM G’ आज से लागू
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना के तहत ग्रामीण गरीब परिवारों को वर्ष में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी. आज प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ आधारभूत विकास कार्यों को भी गति मिलेगी.
आज से महंगी हुई बिजली
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को आज से बिजली का झटका लगेगा. बिजली के नई दरें आज से लागू हो गई है. उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे अधिक बिल देने होंगे. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पिछले दिनों चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरें घोषित की थी.
उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज
रायपुर. उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा 1 जुलाई को सुबह 11 बजे मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे. बैठक में रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, लंबित विभागीय प्रकरणों के निराकरण, प्रभार व्यवस्था, पुलिस सत्यापन, प्रशासनिक कार्यों की प्रगति तथा समयबद्ध कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान व गुणवत्ता सुधार से जुड़े विषयों तथा लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

केंद्रीय राज्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री करेंगे छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत
बिलासपुर. जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 1 जुलाई को सवेरे 11 बजे से सेजेस लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया शामिल होंगे. इसके अलावा महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया जाएगा. विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ ही नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का संदेश दिया जाएगा.
CG Morning News : रायपुर में आज के कार्यक्रम
प्रवचन सभा
सानिध्य – संतश्री मणिभद्र महाराज व मुनिवृंद
स्थान- आवास नंबर-17, ‘आनंद सूरज’ न्यू पंचशील नगर सिविल लाइन
समय- प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक.
निर्धन छात्राओं के लिए कोचिंग
संस्थान- शिवानी स्मृति सेवा संस्थान रायपुर
स्थान- वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल, पुरानी बस्ती
समय- अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक.
मेगा रक्तदान शिविर
संगठन – रोटरी क्विन्स एवं रोटरी रॉयल्स
स्थान- विमतारा हॉल शांति नगर
समय- प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक.
प्रवेश उत्सव
संस्थान- लक्ष्मीनारायण कन्या उ.मा. शाला
स्थान- गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड
समय- दोपहर 12.30 बजे से.
जनसभा व धरना-प्रदर्शन
संगठन- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व छग सतनामी मुक्ति केंद्र
स्थान- अंबेडकर चौक रायपुर
समय- सुबह 11 बजे.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

