CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान के तहत वाराणसी से लाई पवित्र माटी और जलयुक्त कलश का वितरण करेंगे.
खेल विभाग का रिपोर्ट कार्ड होगा पेश
रायपुर. उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव आज दोपहर 1 बजे संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वे खेल विभाग के पिछले ढाई वर्षों की उपलब्धियों और विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे.
नर्सिंग छात्रों का आज शांतिपूर्ण धरना
रायपुर. छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग विद्यार्थी आज दोपहर 12 बजे रायपुर के राजीव चौक में शांतिपूर्ण धरना देंगे. छात्र समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने, लंबित नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने, शैक्षणिक सत्र को नियमित और समयबद्ध बनाने तथा प्रशासनिक देरी समाप्त कर छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग करेंगे. प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा.
मंत्री जायसवाल आज सहयोग केंद्र में सुनेंगे समस्याएं
रायपुर. बीजेपी के सहयोग केंद्र का आज दूसरा दिन है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे. वहीं, कल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे.
स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का आंदोलन आज से
रायपुर. स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक कर्मचारी संघ आज से प्रदेशव्यापी दो दिवसीय आंदोलन शुरू करेगा. स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षक और कर्मचारी राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे. नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, सेवा सुरक्षा और शासकीय सुविधाओं सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना आयोजित किया जा रहा है.

शहीदे आजम इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस आज
रायपुर. शहीदे आजम इमाम हुसैन की शहादत की याद में चालीसवें का जुलूस मोहम्मद बाकर इमाम बारगाह पंडरी से मंगलवार को निकाला जाएगा. यह जानकारी अंजुमन के सदर यावर अली एवं महासचिव डॉ. मोहसीन अली सोहेल ने देते हुए बताया कि इमाम हुसैन की याद में अंजुमने अलमदारे हुसैनी ईरानी जमात रायपुर द्वारा 4 अगस्त को जुलूस निकाला जाएगा, जो पंडरी बस स्टैण्ड, खालसा स्कूल, शास्त्री चौक, बंजारी बाबा चौक, नलघर चौक होते हुए बैरन बाजार स्थित बारगाह अलविया पहुंचेगा. जहां ईरानी जमात के बच्चे, युवा और बुजुर्ग अंजुमन द्वारा मातमदारी और नौहाख्वानी पेश की जाएगी, जिसमें शायर अहलेबैत जरहूम हाजी सुलेमान इली ईरानी, अली सज्जाद रुस्वा, फरमान अली, डॉ. हाजी मोहसीन अली सोहेल और युवा शायर सरफराज अली फराज के नौहा, मरसिया कलाम पेश किए जाएंगे.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


