CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे जांजगीर-चांपा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे. बिलासपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम में शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री शाम 4 बजे तक नया रायपुर लौटेंगे. इसके बाद वे शाम 4:15 बजे 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे. वहीं शाम 5 बजे आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी.

महतारी सदन और महिला योग भवन का आज लोकार्पण

रायपुर. राजधानी के विप्र नगर गेट के पास 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का आज लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही 40 लाख रुपये की लागत से बने महिला योग भवन को भी जनता को समर्पित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत करेंगे. समारोह में कई जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी. लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे संत रविदास वार्ड क्रमांक-70 में आयोजित होगा.

CCPL 2026 का फाइनल आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस आमने-सामने होंगी. रायगढ़ लायंस ने सेमीफाइनल में रायपुर राइनोज को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि बिलासपुर बुल्स ने बस्तर बायसन को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हैं कि आखिर CCPL 2026 का चैंपियन कौन बनेगा.

खम्हारडीह में पानी टंकी के लिए भूमिपूजन आज

रायपुर. खम्हारडीह क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 20.92 करोड़ रुपये की लागत से नए जलागार और पाइपलाइन विस्तार कार्य का शुभारंभ किया जाएगा. परियोजना के तहत 2500 किलोलीटर क्षमता वाले 25 मीटर ऊंचे जलागार का निर्माण किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन आज दोपहर 3 बजे उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे. कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा.

‘जिले की चिट्ठी’ में आज गरियाबंद की बात

रायपुर. आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम ‘जिले की चिट्ठी’ में इस बार गरियाबंद जिले की विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और स्थानीय विशेषताओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा. यह कार्यक्रम शनिवार शाम 6:05 बजे से 6:10 बजे तक प्रसारित होगा. प्रदेश में आकाशवाणी के सभी केंद्र इस कार्यक्रम का रिले प्रसारण करेंगे, जिससे प्रदेशभर के श्रोताओं को गरियाबंद जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी.

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

स्टार्ट टू स्टडी कार्यक्रम

कॅरियर मार्गदर्शन व जादूगर शोमेश थापा का मैजिक शो

संस्थान- जेसीआई रायपुर संस्कार

स्थान- विमतारा हॉल, शांति नगर

समय- सुबह 11 बजे से.

रक्तदान शिविर

संस्था- बढ़ते कदम

स्थान – झूलेलाल चौक, महावीर नगर में

समय- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक.

शाम- 5 बजे से मरीन ड्राइव तेलीबांधा में शिविर.

एकल कला प्रदर्शनी ‘तंत्रा’

कलाकार- प्रो. कल्याण प्रसाद शर्मा

संस्थान- महाकोशल कला परिषद व के. पी. शर्मा महाकोशल ललित कला संस्थान

समय- शाम 6 बजे से.

राजो महोत्सव

ओडिया ट्रेडिशनल प्रोग्राम

संगठन- उत्कल समाज रायपुर

स्थान- अनुपम गार्डन, जीई रोड

समय- शाम 4 से 7 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H