CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मंत्रालय के महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी. दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आएंगे छत्तीसगढ़
रायपुर. केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 8.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर में वे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे और SC/ST के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की जानकारी लेंगे. सुबह 10.45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद बिलासपुर रवाना होंगे, जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ऊषा अफ़ले से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे. दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और शाम 4.30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद रात करीब 7.30 बजे तक रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे. रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
BJP का सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आज
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित करेगी. कार्यक्रम को BJP सांसद वी.डी. शर्मा संबोधित करेंगे. इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के बाद वी.डी. शर्मा मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे.

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से
रायपुर. कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से बिलासपुर संभाग में शुरू होगा. बिलासपुर में 9 से 12 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें PCC के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे. इसके बाद 15 सितंबर को सरगुजा संभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. वहीं 20 सितंबर को रायपुर संभाग में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. बस्तर और दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है. कांग्रेस का यह प्रशिक्षण अभियान 22 सितंबर तक चलेगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



