CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और 5:50 बजे लोकभवन के लिए रवाना होंगे. शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक छत्तीसगढ़ मंडपम, लोकभवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

NSUI करेगी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

रायपुर. NSUI के नेता और कार्यकर्ता आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे. NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे पर लगे आरोपों को लेकर संगठन की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी. NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी सहित कई नेता और कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे.

UCC को लेकर आज से जन संवाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर आज से जन संवाद की शुरुआत होगी. इसकी शुरुआत दुर्ग संभाग से की जा रही है. आज और कल UCC ड्राफ्ट को लेकर दुर्ग संभाग में अहम बैठकें होंगी. आज दुर्ग में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी, जबकि कल राजनांदगांव में चार जिलों के प्रतिनिधियों के साथ मंथन होगा. UCC के ड्राफ्ट में हर वर्ग की आवाज को शामिल करने के उद्देश्य से समिति राजनीतिक दलों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेगी. बैठक में शिक्षाविदों, पद्मश्री सम्मानित हस्तियों और विशिष्ट नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है.

हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू

बिलासपुर. हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू हो रहा है. नए मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र के पदभार संभालने के बाद बेंचों का नया आवंटन किया गया है. सीजे की डिवीजन बेंच-1 में जनहित याचिकाओं की सुनवाई होगी. इसके अलावा रिट अपील, बंदी प्रत्यक्षीकरण और क्रिमिनल अवमानना से जुड़े मामलों की सुनवाई भी इसी बेंच में होगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H