CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे अपने निवास लौटेंगे.

BJP का राज्य स्तरीय ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम आज

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी आज रायपुर में ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ का राज्य स्तरीय आयोजन करेगी. 25 जून को लागू किए गए आपातकाल को ‘काला दिवस’ के रूप में याद करते हुए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. लोकतंत्र सेनानी संघ ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से होगा शुरू

रायपुर. प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी. अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी. अभियान के सफल संचालन के लिए 28,791 टीमें और 57 हजार से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं. बूथ दिवस के बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान को लेकर प्रदेश के सभी 33 जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज का दौरा कार्यक्रम

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 1 बजे राजिम स्थित यादव भवन, आमापारा में आयोजित झेरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ के जिला भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद वे दोपहर 2:10 बजे गोबरा नवापारा (राजिम) पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. दोपहर 3:30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास लौटेंगे.

रायपुर में आज भजन जेमिंग

भारत का पहला भजन जेमिंग बैंड ‘कृष्णा संसार’ आज शाम रायपुर में अपनी प्रस्तुति देगा. यह कार्यक्रम रविवार, 28 जून को द वैहे बैंक्वेट्स एंड रिसॉर्ट्स (The VAAHE Banquets & Resorts), विधानसभा रोड, अंबुजा मॉल के सामने आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें भक्ति संगीत और लाइव जेमिंग का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

काव्य संध्या पाठ

संगठन – साहित्स सृजन संस्थान

स्थान- वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

समय- दोपहर 3 से 7 बजे तक.

दानवीर भामाशाह जयंती

संगठन – तैलिक समाज एसोसिएशन

स्थान- वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

समय- सुबह 11 बजे से.

गुरु दर्शन व सत्संग

संगठन – विश्व जागृति मिशन

स्थान – ब्रह्मलोक आश्रम परसदा-कुम्हारी

समय- प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक.

शक्तिपात दीक्षा

सानिध्य – परमहंस राजयोगी प्रभु बा

स्थान- राजीव नगर में विनीत गुप्ता का आवास, द्वितीय तल एच-3 फर्स्ट लेन में

समय- रात्रि 11 बजे से गुरुदेव दर्शन, सत्संग व शक्तिपात दीक्षा.

सद्‌गुरु कबीर प्रागत्य उत्सव

सानिध्य – वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब

संगठन- श्रीसद्‌गुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा समिति

स्थान- सद्गुरु कबीरधाम अमलेश्वर, भोथली

समय- सुबह 8 बजे से.

सत्संग

संस्थान – संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति

स्थान- संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन, महावीर नगर

समय- 8 से 10 बजे तक सत्संग,

अखंड धूनी व भंडारा.

एक पेड़ पुरखों के नाम

पौधारोपण अभियान

संगठन – कृष्ण मित्र फाउंडेशन

स्थान- सरजूबांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा

समय- सुबह 8 बजे से.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H