CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे. यहां अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम निवास बगिया पहुंचेंगे.
AAP सासंद संजय का छत्तीसगढ़ दौरा
रायपुर. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. वे विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. संजय सिंह सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ गरियाबंद जाएंगे. वे कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे.
आज से हर घर तिरंगा अभियान
रायपुर. छत्तीसगढ़ में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. राज्य में 17 अगस्त तक विभिन्न राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे. 7 से 15 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ गायन और 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा. वहीं, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’ मनाया जाएगा.
कांग्रेस आज मना रही क्रांति दिवस
रायपुर. कांग्रेस आज क्रांति दिवस के मौके पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. जिला, शहर और नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा. विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर पीसीसी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं.
बिलासपुर में CCCI की बुलाई गई बैठक
रायपुर. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने भी बिलासपुर चैंबर से इस्तीफा दिया है. बिलासपुर में 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित होनी है.
युकां के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण…
रायपुर,.भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस भवन, रायपुर में सुबह 10 बजे होगा. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के सभी साथी सादर आमंत्रित हैं.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
सावन हरेली महोत्सव
आयोजक – संतोष योगा जुबा ग्रुप
स्थान- अनुपम गार्डन, जीई रोड
समय- सुबह 7 बजे से.
क्रांति दिवस
संगठन- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था
स्थान- शहीद स्मारक भवन
समय- सुबह 11 बजे झंडा वंदन.
अंतराक्षरी प्रतियोगिता
संस्थान – महाराष्ट्र मंडल रायपुर
स्थान- चौबे कॉलोनी स्थित मंडल का संत ज्ञानेश्वर सभागृह
समय- सुबह 8:30 बजे से.
प्रदर्शनी
संस्थान- छत्तीसगढ़ जन विकास एवं सशक्तीकरण सहयोग संस्था- ‘क्लाउड’
स्थान- कला केंद्र परिसर, नालंदा परिसर के पास, जीई रोड
समय- दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


