CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज वह 11:30 बजे सुबह राम मंदिर स्थित सुंदर सदन में आयोजित पत्रकारिता गौरव उत्सव में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर में तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में आयोजित “चित्र प्रदर्शनी और शहीदी दिवस” कार्यक्रम में दोपहर 12:40 बजे से 1:10 बजे तक शामिल होंगे. वहीं दोपहर 3:10 बजे से 3:40 बजे तक मठपारा के दुधाधारी सत्संग भवन में उनका समय आरक्षित रहेगा. करीब 3:50 बजे वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे

हसदेव में 7 लाख पेड़ों की कटाई की अनुमति पर मौन क्यों है सरकार : भूपेश

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के जंगलों की कटाई की मोदी सरकार द्वारा अनुमति देने के मामले में राज्य सरकार की चुप्पी पर प्रहार किए. उन्होंने सवाल उठाए कि मोदी के मित्रों को सात लाख पेड़ काटने की अनुमति देने के बावजूद राज्य सरकार खामोश क्यों है. राज्य सरकार अपनी स्वार्थपूर्ति में लगी हुई है. उन्होंने आरोप लगाए कि राज्य की कौन-कौन सी संपदा सौंप दी जाए, सरकार इस पर लगी हुई है.

राजधानी में चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर जमकर दबाव बनाया. उन्होंने सुशासन तिहार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह मंत्री और सांसद अधिकारियों से टकराव हो रहा है. इससे जाहिर हो रहा है कि प्रदेश में अराजकता के हालात हैं.

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष विषय पर आज विशेष संगोठी

रायपुर. कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन द्वारा शनिवार, 30 मई को आशीर्वाद भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 6 बजे से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष और उदन्त मार्तण्ड के संपादक पं. जुगल किशोर शुक्ल की परंपरा विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा व सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया, संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे खंडवा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय ललित निबंधकार डॉ. श्रीराम परिहार. अध्यक्षता हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी मंच साझा करेंगे.

राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज दूसरा दिन

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय आम महोत्सव की राज्यपाल रमेन डेका ने शुरुआत की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की. आज आयोजन का दूसरा दिन है. यहां सबसे महंगे आमों में से एक मियाजाकी और 3 से 5 किलो वजनी हाथीझूम आम प्रदर्शित किया गया है. 

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम

निःशुल्क योग प्रशिक्षण

संस्थान – भारतीय योग संस्थान की रायपुर शाखा

स्थान- भैरव सोसायटी स्थित योग परिवार का प्रांगण

समय- सुबह 6 बजे से.

मुनि सुव्रत विद्या अनुष्ठान

संस्थान- मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय ट्रस्ट

स्थान- नवकार नगर स्थित नव-प्रतिष्ठित जिनालय परिसर

समय- सुबह 7 बजे से.

परमानंद महोत्सव

संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट

स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर

समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.

पुरुषोत्तम मास की कथा

कथावाचक- पं. जयप्रकाश शास्त्री

संस्थान – श्रीरायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट

स्थान- बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर

समय- शाम 5 से 7 बजे तक.

श्री रामचरितमानस कथा

कथावाचक- राधा रासबिहारी शरण महाराज

आयोजक- सनातन धर्मप्रेमी गण

स्थान- टिल्लु चौक लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण

समय- सुबह 9 बजे से.

छबील वितरण गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर

संगठन – छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज

स्थान- तेलीबांधा तालाब के सामने

समय- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक.

म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति

संगठन – बीट्स ऑफ म्यूजिकल ग्रुप

स्थान- व्हाइट हाउस गार्डन कालीबाड़ी

समय- शाम 5 से रात्रि 10:30 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H