रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर स्पीकर हाउस पहुचेंगे, जहां वह विधानसभा सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ बैठक करेंगे. दोपहर में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और राजस्व एंवआपदा प्रबंधन विभाग की बैठक शामिल है. वहीं नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे.
BJP विधायक दल की बैठक आज
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगी. बैठक शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी. इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पार्टी ने सभी भाजपा विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की है. बैठक में मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के एजेंडे और विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
नकटी गांव मामले पर कांग्रेस करेगी प्रेस वार्ता
रायपुर. नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस आज प्रेस वार्ता करेगी. दोपहर 12:30 बजे आयोजित इस प्रेस वार्ता में नकटी जांच समिति के सदस्य मामले से जुड़े तथ्यों को सामने रखेंगे. प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री शिव डहरिया, धनेंद्र साहू, रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन और पप्पू बंजारे मौजूद रहेंगे.
BJP के सहयोग केंद्र में आज डिप्टी CM अरुण साव
रायपुर. उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे. दोपहर 2 बजे से वे आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे.

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर आज पहुंचेंगे रायपुर
रायपुर. प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर आज रायपुर पहुंचेंगे. उनका आगमन शाम 4 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, माना में होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, श्रद्धालुओं और आयोजकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 8 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन बूढ़ापारा स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा. कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से होगा, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

