CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. इससे पहले वह आज सुबह 10:15 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती के माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए जायंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 2:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे.

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज

रायपुर. भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 24 जून बुधवार को पार्टी मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में सुबह 10 बजे बुलाई गई है. बैठक में प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव के अलावा करीब तीन दर्जन चुनिंदा नेता जुटेंगे. इस बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी. पिछले दिनों विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चार अलग-अलग समितियों का गठन किया है. इन समितियों का कार्यक्रम 23 जून से प्रारंभ हो रहा है. 24 जून को ही प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है. बताया गया कि इस बैठक में भाजपा आईटी सेल द्वारा जिलाध्यक्षों को डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे आने वाले समय में अपने मंडल और बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर प्राथमिक सदस्यों को प्रशिक्षित कर सकें.

भरत सिंह के परिजनों से पूर्व CM भूपेश करेंगे मुलाकात

रायपुर. पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कुछ दिनों साजिश कर भाजपा नेता भरत सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. वह दोपहर  1:30 बजे उनका महलपारा, बैकुंठपुर (कोरिया) स्थित निवास पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे खड़वत (सोनहत) में श्री गणेश राजवाड़े के निवास जाएंगे. वहीं शाम 6 बजे अमरकंटक स्थित निजी रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

साइंस कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट आज

रायपुर. शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में बी.एस-सी. गणित, बी.एस-सी. बायोलॉजी समूह, बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की पहली मेरिट सूची 24 जून को जारी होगी.     

ग्राम सभाओं में आज जारी होगी आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची

रायपुर. प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा. इन ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन एवं वाचन किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी. ग्रामीणों से प्राप्त दावों और आपत्तियों पर चर्चा कर उनके निराकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. ग्राम सभा से अनुमोदन मिलने के बाद स्थायी प्रतीक्षा सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा. इसके साथ ही पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, पंचायतों के आय-व्यय का परीक्षण एवं अनुमोदन तथा विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा. ग्राम पंचायतों के विकास और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.

रायपुर में आज के कार्यक्रम

गायत्री महायज्ञ व संस्कार

संस्थान- गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी

स्थान- समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ परिसर

समय- प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक 5 कुंडीय

गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार.

यज्ञ व महाप्रसाद

संस्थान- गायत्री प्रज्ञापीठ दावड़ा कॉलोनी

स्थान- दावड़ा कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ

समय- सुबह 9 बजे से 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ व महाप्रसाद वितरण.

अघोर महोत्सव व श्रीयज्ञ अनुष्ठान

संस्थान- अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरू मठ, औघड़नाथ दरबार

सानिध्य- अघोर पीठाधीश बाबा रुद्रानंद प्रचंड वेगनाथ

स्थान- प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती स्थित अघोर मठ परिसर में

समय- प्रातः 4 से रात्रि 2 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H