CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक लेंगे. इसके बाद 11:40 बजे सरगुजा जिले के उदयपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:50 बजे झिरमिति स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे वे 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाले रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़ी आस्था के इस आयोजन में मुख्यमंत्री सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे रायगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगे.
इंडो-नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत ओवरऑल चैंपियन.
बिलासपुर. नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 स्वर्ण और 27 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. भारत की 61 सदस्यीय टीम में बिलासपुर जिले के 17 खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित खेल अधिकारियों से मुलाकात की. जिले के अमन गेंडारे, नीलिमा, रिमझिम गुप्ता, गुलमित्रा बाँधी और राजवीर समेत कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बिलासपुर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया.
‘सहयोग केंद्र’ में आज मंत्री श्यामबिहारी सुनेंगे समस्याएं
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सहयग केंद्र जारी है. आज मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मंगलवार 30 जून को सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे. वह कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के माध्यम से आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे.
बस्तर संभाग के पुलिस कर्मियों के परिजन आज पहुंचेंगे PHQ
रायपुर. बस्तर संभाग में वषारों से कार्यरत पुलिस कर्मियों के परिजन नियमानुसार तबादले की मांग को लेकर कल 30 जून को नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे. इनमें खासतौर पर सुकमा के पुलिस परिवार भी शामिल होंगे. पुलिस परिवारों द्वारा डीजीपी से मुलाकात की जाएगी. खबर है कि डीपीजी को जानकारी दी जाएगी कि तबादले की उम्मीद में पुलिस कर्मी अपने बच्चों को स्कूल में भर्ती नही करवा रहे हैं. बस्तर से वषारों से तबादला नहीं किए जाने के कारण पुलिस कर्मी हताश-निराश होने लगे हैं. स्थानांतरण के लिए लगातार आवेदन और निवेदन करने के बाद भी पुलिस मुख्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
हनुमान चालीसा व सद्बुद्धि शांति पाठ
बढ़ते प्रदूषण के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
संगठन– अखण्ड छत्तीसगढ़ सर्वमान्य जन सेवा संस्था
स्थान– क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय न्यू ऑफिस बिल्डिंग, रिंग रोड नंबर-2, टाटीबंध
समय– सुबह 11 बजे से.
कला प्रदर्शनी
‘संत कबीर की अंतर्दिष्टि’
संस्थान- महाकोशल कला परिषद
स्थान – महाकोशल कला वीथिका
समय- शाम 6 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

