CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे. कवर्धा में वे नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे कवर्धा से रायपुर लौटेंगे. दोपहर 2:10 बजे से शाम 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे. इसके बाद शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक साय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. 5:30 बजे से 6:00 बजे तक मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में शामिल होंगे. शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक मुख्यमंत्री शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहीं, रात 7:30 बजे डुमरतराई फेस-2 स्थित थोक बाजार में आयोजित नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रमों के बाद रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

स्व. तीजन बाई को मुक्ताकाशी मंच से  दी जाएगी श्रद्धांजलि

रायपुर. आज पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. दोपहर 2 बजे महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें नमन करेंगे. श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित अनेक कलाकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर स्व. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा आज से 

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की दूसरी मुख्य-अवसर परीक्षा 8 जुलाई से प्रारंभहो रही है. 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तथा 10वीं की 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है. 12वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा. परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गोपनीय सामग्रियां सभी जिलों में पहुंच गई हैं. पिछली बार 12वीं हिंदी का पेपर लीक होने के मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रश्न पत्र के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया गया है. इसकी हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी.

मानसून सत्र से पहले आज होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

रायपुर मानसून सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. शाम 4 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में 13 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा. साथ ही प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है.

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यों की आज होगी समीक्षा

रायपुर. आज पर्यावरण संरक्षण मंडल की अहम बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद करेंगे. बैठक में उद्योगों को दिए गए वृक्षारोपण लक्ष्यों और उनकी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण और रखरखाव की व्यवस्था पर चर्चा होगी. उद्योगवार वृक्षारोपण कार्ययोजना की समीक्षा कर आगामी रणनीति भी तय की जाएगी.

narayana

शहर कांग्रेस की पहली जिला बैठक आज

बिलासपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत गठित जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर की नई समितियों के गठन के बाद बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस की पहली बैठक 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी. बैठक दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में होगी. बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुबोध हरितवाल उपस्थित रहेंगे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नवगठित समितियों के सुचारू संचालन, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष, सेक्टर-वार्ड अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी और महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, सोशल मीडिया विभाग सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

कलश यात्रा व भागवत कथा

आयोजक- विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज

स्थान- इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा

समय- कलश यात्रा महामाया मंदिर पुरानी बस्ती से सुबह 10.30 बजे. कथा- अपरान्ह 3.30 बजे से.

निर्धन छात्राओं के लिए कोचिंग

संस्थान – शिवानी स्मृति सेवा संस्थान रायपुर

स्थान- वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल, पुरानी बस्ती

समय- अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H