CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है. सिंगापुर में SING Forum 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें CM साय अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास की संभावनाओं को सामने रखेंगे. इस दौरान वे निवेशकों को प्रदेश की नई उद्योग नीति की जानकारी देंगे. वहीं, CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.
सीजी सेट परीक्षा आज…
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) आज दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. Paper-I सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक, जबकि Paper-II दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, जिला और शिफ्ट की टाइमिंग को ध्यान से जरूर जांच लें.
BJP प्रदेश पदाधिकारियों की होगी बैठक, महामंत्री कर्मवीर होंगे शामिल
रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव की अध्यक्षता में रविवार को बोरियाकला स्थित भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है. इस बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की जाएगी. हालांकि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव वर्चुअल जुड़ेंगे. बैठक में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह भी शामिल होंगे, जो नियुक्ति के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनकी मौजूदगी में होने वाली यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि उनकी राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात होगी. हालांकि बैठक में निवर्तमान प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और निवर्तमान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

रायपुर में अग्रथॉन 4.0 मैराथन, बड़ी संख्या में जुटे युवा
रायपुर. राजधानी रायपुर में अग्रवाल समाज की ओर से अग्रथॉन 4.0 मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में युवा-युवतियों के साथ वरिष्ठजन भी शामिल हुए. मैराथन की शुरुआत तेलीबांधा तालाब से होगी, जबकि सुबह 7 बजे फ्लैग ऑफ किया गया. कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और बेमेतरा एसपी भी शामिल हुए.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

