CG Morning News : बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन समाप्त हो गया है. सोमवार से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू होगी. हाईकोर्ट प्रशासन ने 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है. ईंधन की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन साझा (व्हीकल शेयरिंग) कर कार्यालय आने की सलाह दी है. समर वेकेशन के दौरान लागू की गई वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है. अब सभी अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय पहुंचकर कार्य करेंगे.
राज्यपाल से कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल करेगा मुलाकात
रायपुर. प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात करेगा. इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 11:45 बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात करेगा. कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपना पक्ष और सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखेगी.
आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों की एंट्री बंद
रायपुर. मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं. ये सभी संरक्षित वन क्षेत्र अब 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. वन विभाग के अनुसार, जंगलों के दरवाजे पर्यटकों के लिए 2 अक्टूबर से दोबारा खोले जाएंगे. हर साल बारिश के मौसम में करीब तीन महीने के लिए इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है. बारिश के दौरान जंगलों में प्रतिकूल परिस्थितियां बनने और वन्य प्राणियों के प्रजननकाल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जाता है. इससे वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
गौ पुत्र दंडवत यात्रा
स्थान- भाठागांव से गौ सेवा आयोग कार्यालय तक
समय- सुबह 7 बजे से.
दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा
संस्थान- श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट
स्थान- भैरव सोसायटी स्थित जैन दादाबाड़ी
समय- प्रातः 9.30 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

