CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी. राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किए जाने की संभावना है. इस साल धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर के बाद प्रारंभ किए जाने के संकेत हैं. वहीं, शक्कर कारखानों में प्रदेश के गन्ना किसानों से गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय का भी अनुमोदन किया जा सकता है. कैबिनेट में प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को प्रोत्साहित करने वर्तमान नीति में संशोधन सहित अन्य विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी.
CM साय आज अग्रसेन जंयती महोत्व होंगे शामिल
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलने वाले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद वह शाम 5:55 बजे ओमेगा मेडिशाईन हॉस्पिटल में Unveiling Ceremony’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहीं शाम 7 बजे अग्रेसन धाम में आयोजित ‘श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे.
रायपुर आएगी इंडियन महिला क्रिकेट टीम
रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट के लिए टीम इंडिया 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंच जाएगी. इस टीम की खिलाड़ी एक साथ नहीं आएंगी. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि टीम की खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगी. इसके ठीक विपरीत जिम्बाब्वे की पूरी टीम कप्तान जोसेफीन नकोमी के नेतृतव में 12 अक्टूबर की दोपहर राजधानी पहुंचकर 13 अक्टूबर को ही दोपहर 2 से 5 बजे तक स्टेडियम में अभ्यास करेगी. बीसीसीआई ने इन दोनों टीम के लिए प्रैक्टिस शिड्यूल जारी कर दिया है. इसके अनुसार कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में इंडिया टीम को 16 अक्टूबर को मैच से पहले पूरे चार दिन प्रैक्टिस में पसीना बहाने का मौका मिलेगा. इस टीम की फिजियो रायपुर की आकांक्षा सत्यवंशी ही होगी. वहीं जिम्बाब्वे को रायपुर स्टेडियम की परिस्थिति में ढलने के लिए केवल तीन दिन का मौका मिलेगा. यहां इंडिया टीम 12 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस की शुरुआत करेगी. इसके बाद 13, 14 और 15 अक्टूबर को दोपहर 2 और शाम 6 बजे के शिड्यूल में इन्हें प्रैक्टिस का मौका मिलेगा.

शहर में आज के कार्यक्रम
‘झंकारो’ नवरात्रि उत्सव
आयोजक- श्रीलोहाणा समाज रायपुर
स्थान- आशीर्वाद भवन, बैरनबाजार
समय- शाम 6.30 बजे से.
अग्रसेन जयंती समारोह
आयोजक – अग्रवाल सभा रायपुर
स्थान- अग्रसेन धाम, छोकरानाला
समय- सुबह 9:30 बजे पूजन-आरती उपरांत शोभायात्रा. शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, समापन समारोह, कवि सम्मेलन.
नुआखाई भेंट मुलाकात
आयोजक – छत्तीसगढ़ जुहार परिवार
स्थान- भारत माता चौक, गुढ़ियारी
समय- शाम 6 बजे से.
यूसीसी पब्लिक मीट
आयोजक- यूसीसी जनसंवाद एवं जनसंपर्क समिति
स्थान- शास्त्री बाजार के पास अंजुमन स्कूल परिसर में
समय- दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

