CG Morning News : रायपुर. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इस क्रम में बुधवार को रायपुर के आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जारी

रायपुर. भाजपा द्वारा चलाया जा रहा महाजनसंपर्क अभियान 21 जून तक प्रदेशभर में जारी रहेगा. अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे. आज सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, वहीं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी होंगे. 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें पार्टी नेताओं का प्रवास भी रहेगा. 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम होंगे, जबकि 21 जून को प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा.

सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायपुर. जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरगांव की संयुक्त बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं भाजपा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा सरकार के सुशासन तिहार की वास्तविकता जनता के सामने लाने और क्षेत्र की अनसुलझी समस्याओं के विरोध में 10 जून को प्रातः 11 बजे ईएसआई हॉस्पिटल के सामने, रावांभाठा में विरोध प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण एवं कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे. इसके चलते कई मेमू और डेमू यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा. मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 12 जून 2026 को तड़के 2:30 बजे तक चलेगा. यह कार्य कुल 15 घंटे की अवधि में पूरा किया जाएगा.

रद्द रहने वाली ट्रेनें (Train Cancelled)

गाड़ी संख्या 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी. दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग से प्रारंभ होगी. डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी.

narayana

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

रक्तदाता सम्मान समारोह

संगठन- सप्तशक्ति सेवा समिति

स्थान- वृंदावन हॉल सिविल लाइन

समय शाम 4 से 7 बजे तक.

परमानंद महोत्सव

संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट

स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर

समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.

भागवत कथा

संगठन- श्रीलोहाणा महाजन रायपुर

स्थान- विमानतल के पास जैनम मानस भवन

समय- सुबह 9.30 बजे से मंडल पूजा. शाम 6 बजे से नरसिंह प्राकट्य का प्रसंग.