CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. यह प्रेस वार्ता सुबह 11:30 बजे वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित होगी. जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, केंद्र सरकार की विकास नीतियों और उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जा सकती. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों की जानकारी भी साझा की जाएगी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य और केंद्र सरकार के बीच विकास कार्यों के समन्वय के लिहाज से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

युकां चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है. प्रदेशभर में आज (13 जून) ब्लॉक और जिला कमेटियों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के छत्तीसढ़ दौरे का दूसरा दिन

रायपुर. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 8:45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबासाहेब आंबेडकर चौक में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे. इसके बाद सुबह 9:30 बजे खालसा स्कूल के सामने स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं सुबह 10:15 बजे सदर बाजार स्थित बूढ़ातालाब पहुंचकर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे.

NHM संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह आयोजन दोपहर 2:50 बजे से 3:50 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

एआई पर वर्कशॉप

संगठन- फिक्की फ्लो रायपुर चेप्टर का एआई एवं डिजिटल वर्टिकल

स्थान- विमतारा हॉल

समय- सुबह 11.30 बजे से.

मुनिसुव्रत विद्या अनुष्ठान

संस्थान- श्रीमुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी ट्रस्ट

स्थान- लालपुर के पास नवकार नगर स्थित जिनालय में

समय- सुबह 7 बजे से.

एकल कला प्रदर्शनी ‘तंत्रा’

कलाकार- प्रो. कल्याण प्रसाद शर्मा

संस्थान – महाकोशल कला परिषद व के. पी. शर्मा

महाकोशल ललित कला संस्थान

समय- शाम 6 बजे से.

भागवत कथा

संगठन – श्रीलोहाणा महाजन रायपुर

स्थान- विमानतल के पास जैनम मानस भवन

समय- सुबह 9:30 बजे से यज्ञोपवीत संस्कार का प्रसंग. शाम 6 बजे से श्रीरुक्मणी विवाह प्रसंग.

प्रज्ञा प्रेरणा सम्मान

संस्थान- गायत्री परिवार

स्थान- गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी

समय- सुबह 11.30 बजे से.

काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह

संगठन- विश्व ब्राह्मण महासंघ छग व सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छग

स्थान- वृंदावन हॉल सिविल लाइन

समय- शाम 4.30 बजे से.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H