CG Morning News : रायपुर. केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. आज वह रायपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे. हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं सड्डू, बैरन बाजार और शांति नगर में जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. दौरे के दूसरे दिन वह सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वह सदर बाजार-बुढ़ातालाब क्षेत्र में भी जनसंपर्क करेंगे.
हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में CM साय होंगे शामिल
रायपुर. आज हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल. इस दौरान देशभर के कई उद्योगपति और निवेशक भी मौजूद रहेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी उद्योग जगत को दी जाएगी. साथ ही राज्य में निवेश और उद्योग स्थापना के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा. सरकार के अनुसार अब तक राज्य को करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं.
प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक आज
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे. इसमें नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बैठक में दिल्ली में हुई हालिया आपात बैठक को लेकर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही कांग्रेस के आगामी प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों और संगठनात्मक मुद्दों पर भी मंथन किया जा सकता है.
मोवा अंडरब्रिज आज सुबह 11 बजे खुलेगा, 5 हजार लोगों को राहत
रायपुर. लंबे इंतजार के बाद मोवा अंडरब्रिज शुक्रवार सुबह 11 बजे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. करीब तीन सप्ताह तक चले सुधार और पुनर्निर्माण कार्य के बाद रेलवे ने अंडरब्रिज को यातायात के लिए तैयार कर लिया है. इसके शुरू होने से मोवा, सड्ड और विधानसभा रोड के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले करीब 5 हजार लोगों को राहत मिलेगी. करीब एक माह पहले रेलवे ने 22 दिन का ब्लॉक लेकर अंडरब्रिज की मरम्मत कर यातायात शुरू किया था. हालांकि पर्याप्त तराई नहीं होने के कारण दूसरे ही दिन सड़क की ऊपरी सतह से सीमेंट और कांक्रीट उखड़ने लगी थी. इसके बाद सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे. मामले को प्रमुखता से सामने आने के बाद रेलवे ने 19 मई से दोबारा ब्लॉक लेकर क्षतिग्रस्त सतह को पूरी तरह हटाया और चार से पांच इंच मोटी नई कांक्रीट लेयर डाली.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
महाप्रसाद का वितरण
संस्थान- श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर
स्थान – बूढ़ेश्वर चौक
समय- सुबह 11 बजे से
पेंशनरों की बैठक
संस्थान- कार्यालय छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज
स्थान- पेंशनर्स भवन कलेक्टोरेट परिसर
समय- दोपहर 2 बजे से.
हस्ताक्षर अभियान
संस्थान- उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस
स्थान- मौदहापारा, मस्जिद के पास
समय- दोपहर 1.30 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

