CG Murder News : रायपुर. रायपुर से लगे केंद्री में 22 साल के बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. वह आए दिन माता-पिता के बीच होने वाले झगड़े से बेहद परेशान रहता था. शुक्रवार को उसके पिता शराब के नशे में फिर विवाद करने लगे, लेकिन इस दौरान ऐसी बात बोल दी कि आरोपी गुस्सा पर काबू नहीं रख सका. इसके बाद चाकू से गले पर घातक हमला कर दिया. 48 वर्षीय डोमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री गांव का है. जहां डोमार साहू अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू और बेटे डोमेश साहू के साथ रहता था. डोमार को शराब पीने की लत थी. 9 अक्टूबर को करीब शाम 7 बजे भी वह नशे में घर पहुंचा. पत्नी के साथ फिर विवाद शुरू हो गया. इसी बीच उसका बेटा डोमश भी घर आया. विवाद के दौरान डोमार साहू ने पत्नी और बेटे के बीच अवैध संबंध के लज्जापूर्ण आरोप लगाए. इससे उसका बेटा काफी नाराज हो गया. बेटे ने अपनी मां के सामने ही चाकू से पिता डोमार के गले पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

CG Murder News : “पापा ने आत्महत्या कर लिया है…” परिजनों को दी जानकारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खून से सने कपड़ों को नाले में फेंक दिया. पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया. फिर परिजनों और आसपास के लोगों को आत्महत्या की जानकारी दी. 

CG Murder News : सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस 

हत्या छिपाने के काफी प्रयास के बावजूद सरपंच को मामला संदिग्ध लगा. इसके बाद उन्होंने पुलिस को रात 11:30 बजे सूचना दी. जानकारी पर अभनपुर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई. मृतक के गले और हाथ पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले. फोरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का होना प्रतीत नहीं हुआ. पुलिस ने संदेह के आधार पर डोमेश साहू को थाना बुलाकर पूछताछ की. इस दौरान डोमेश ने अपने पिता ही हत्या करना स्वीकार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल चाकू और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए. आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में आग की कार्रवाई जारी है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H