वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तालापारा स्थित तैय्यबा चौक के पास से 10 वर्षीय छात्रा अचानक लापता हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा की पहचान लॉरेन परवीन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 10 साल 9 माह है और वह कक्षा सातवीं में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि छात्रा 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे से लापता है। वह तालापारा के तैय्यबा चौक के पास स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
छात्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

