सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. कल देर शाम दोनों बच्चे दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे. इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे. इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए. इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर परेशान रहे और उसे ढूंढते रहे. वहीं आज सुबह दोनों बच्चों के शव को तालाब से बरामद किया गया.


जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल है. मासूम बच्चों की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र की है. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
इन्हें भी पढ़ें:
- Amazon Flipkart Sale 2026 : 8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon, 9 से Flipkart की सेल; जानिए कहां और कैसे मिलेगी ज्यादा छूट ?
- ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर युवक ने बरसाए थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घिनौनी करतूत
- Jharkhand Crime: खरकाई नदी घाट पर तैरता मिला युवक का शव, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र
- टॉयलेट जाने का बहाना और पुलिसकर्मी को धक्का… कुरुक्षेत्र में कस्टडी से भाग रहे स्नैचिंग आरोपी का क्या हुआ?
- SBI UPI Service Alert : 3 अक्टूबर को बंद रहेगी UPI, रात 12:15 से नहीं होगा पेमेंट, जानिए क्या है वजह ?

