लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 08 में शहीद अस्पताल के पास स्थित गार्डन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में गार्डन में सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाए गए सजावटी पुतले आ गए और देखते ही देखते जलने लगे।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गार्डन में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा लंबे समय बाद इस गार्डन का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा था। इसके तहत गार्डन में आकर्षक पुतले और अन्य सजावटी सामग्री लगाई गई थी।

गार्डन में आग लगने की घटना से वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने इस तरह की हरकत पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना बीएसपी की दमकल टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देखें वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H