रायपुर/बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के नए अग्रिम आरक्षण केन्द्र में नक़ाबपोश चोर ने रात को धावा बोल दिया. रोशनदान से पीआरएस के अंदर घुसा. इसके बाद उसके अंदर लगे सभी सीसीटीवी को ऊपर कर चोरी किया. चोर को टिकट काउंटर में रखे करीब पांच सौ रूपए के चिल्हर मिले. उसको लेकर फरार हो गया. घटना गुरूवार की रात करीब तीन बजे की है.

जोनल रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहे है. इसके कारण स्टेशन के गेट नंबर एक के पास स्थित रेलवे आरक्षण केन्द्र (पीआरएस) को हटाकर रेलवे बाक्सिंग ग्राउण्ड की तरफ रेलवे टीटीई रेस्ट रूम के बगल में स्थित स्काउट एवं गाडट के ऑफिस में शिफ्ट किया गया है. जहां पीआरएस से लोग टिकट खरीद रहे है. गुरूवार की रात करीब तीन बजे रेलवे आरक्षण केन्द्र के काउंटर के रोशनदान से चोर अंदर घुसे. इन लोगों ने अपने चेहरे को गमछे से छुपा रखा था. सिर्फ उनकी आंख दिखाई दे रही थी.
चोर ने पीआरएस के अंदर जाने के बाद सबसे पहले वहां लगे सीसी कैमरे को ऊपर कर दिया. इसके बाद चोर से बारी-बारी से पीआरएस के सभी काउंटरों के दराज को खोल कर देखा. उसमें कुछ चिल्हर नोट रखे हुए थे. ताकि दूसरे दिन सुबह टिकट खरीदने पहुंचे लोगों को टिकट देने में परेशानी न हो. अब आरपीएफ को इस चोर की तलाश है.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- 360वें प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां तेज, पटना साहिब पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने की कमेटी संग बैठक
- 1 नवंबर से पटरियों पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन: बिहार और महाराष्ट्र जाना हुआ आसान, इटारसी-सतना समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहरावच जाने टाइमिंग और शेड्यूल
- पेंड्रावन जलाशय के कैचमेंट में खनन की अनुमति के खिलाफ 31 अक्टूबर को हल्ला-बोल, ग्रामीण करेंगे जल संसाधन विभाग का घेराव
- Ujjain News: भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, इधर क्षीरसागर में असमाजिक तत्वों ने भगवान पुरुषोत्तम नारायण की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
- परविंदर सिंह झोटा और गुलजार सिंह के परिवारों को X कैटेगरी की सुरक्षा, CRPF की टीम मानसा पहुंची

