मनोज यादव, कोरबा। जिले के CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष चंद्रा के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। युवती से अफेयर के चलते उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय मनीष अपने कमरे में था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनीष फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मनीष का मोबाइल लॉक था, जिसे एक युवती से पासवर्ड लेकर खोला गया। मोबाइल की जांच में मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला, जिसे मनीष ने उसी युवती को भेजा था। दोनों के बीच हुई चैटिंग भी मोबाइल में मिली है।


परिजन का आरोप – युवती से परेशान रहता था मनीष
परिजनों का आरोप है कि राताखार क्षेत्र की रहने वाली युवती लगातार मनीष पर मानसिक दबाव बनाती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। भाई के मुताबिक, मनीष युवती के लिए अपनी और मां की आईडी से ऑनलाइन सामान खरीदकर देता था। युवती किसी न किसी बात को लेकर उस पर दबाव डालती थी। कई बार वह रातभर उससे बात करता रहता और घर से बाहर चला जाता था। परिवार के लोग उसे समझाकर वापस घर लाते थे। मृतक के भाई ने बताया कि वह मनीष को कई बार युवती से दूरी बनाने की सलाह देता था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था।
मामले की जांच कर रहे : चौकी प्रभारी
इस मामले में CSEB चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने युवती पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। मोबाइल चैट और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। संबंधित युवती से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

