रायपुर। मृतक खातेदार के नामिनी को राशि भुगतान के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था। इस पर कार्रवाई करते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा की प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिता पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मृतक खातेदार की जमा राशि जारी करने के लिए शाखा प्रबंधक ने नामिनी से रिश्वत की मांग की है।

शिकायत की प्रारंभिक जांच नोडल अधिकारी के माध्यम से कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद बैंक कर्मचारी सेवा नियमों के तहत अनिता पाण्डेय को निलंबित करते हुए नोडल कार्यालय महासमुंद अटैच किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

