लक्ष्मीकांत बंसोड़. बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तरौद में उल्टी-दस्त से फैली बीमारी ने एक युवक की जान ले ली, जबकि 30 से अधिक लोग इससे बीमार हैं. शुक्रवार को 40 वर्षीय मोहित निषाद की उल्टी-दस्त से मौत हो गई, और चार अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. गांव में इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, लेकिन इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. महेश सूर्यवंशी की एक टिप्पणी ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया. ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके बाद CMHO को कैमरे के सामने माफी मांगनी पड़ी.


CMHO की टिप्पणी से बवाल
स्वास्थ्य शिविर के दौरान मृतक के चाचा बिट्ठल निषाद (65 वर्ष) को ORS पैकेट देते समय CMHO डॉ. महेश सूर्यवंशी ने कहा कि इसे शराब के साथ घोलकर नहीं पीना चाहिए. इस टिप्पणी को ग्रामीणों ने अपमानजनक माना और हंगामा शुरू हो गया. गुस्साए ग्रामीणों के सामने CMHO को माफी मांगनी पड़ी, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया.
देखें Video
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- MP में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ: तीन शहरों में व्यापारियों को दी जान से मारने की धमकी, हैरी बॉक्सर के गुर्गों ने मांगी 10 करोड़ फिरौती
- दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में राहत, अब 25% भुगतान पर मिलेगी NOC, रुके प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार
- किशनगंज में लेडी ड्रग तस्कर पूजा कामती गिरफ्तार, घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, पूरा परिवार है तस्करी के धंधे में शामिल
- काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज: ईरान के समर्थन में और इजरायल- अमेरिका के विरोध में लगे नारे, सुन्नी और शिया मस्जिद में अलग-अलग इंतजाम
- Eid का जश्न शुरू : नमाज, फितरा और भाईचारे के साथ मनाई जा रही ईद

