प्रतीक पटनायक, धमतरी. जिले में बीते दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश जानलेवा बन गई है. नदी-नाले उफान पर पहुंचने के बीच तीन बड़े हादसे सामने आए हैं. कहीं गणेश विसर्जन के दौरान नाबालिग की नाले में डूब गया, जिसके कुछ देर बाद उसका शव मिला. वहीं चप्पल पकड़ने के चक्कर में 8 साल की मासूम नाली के तेज बहाव में बह गई. इसके अलावा कार सवारों का मौत से सामना हो गया. हालांकि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर दोनों को बचा लिया.
गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, डूबकर नाबालिग की मौत
केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकाडोना से दर्दनाक घटना सामने आई है. 15 वर्षीय हिमांशु कुमार गणेश विसर्जन के लिए आज सुबह माकाडोना नाला गया था. इसी दौरान वह नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया. मौके पर हड़कंप मच गया. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची.
उन्होंने नालाबिग की तलाश की लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. काफी देर छानबीन के बाद कुछ दूर पर नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया. पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
चप्पल पकड़ते नदी में बह गई मासूम
मेघा गांव में 8 साल की मासूम तराना निषाद खेलते-खेलते तेज बहाव नाले की चपेट में आ गई. खेलते-खेलते मासूम की चप्पल नाली में चली गई. उसे पकड़ने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना पर पुलिस की
टीम मौके पर पहुंची, साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुला लिया गया. काफी देर तक तलाश किए जाने के बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका है. मासूम के परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल हो रखा है.
कार नाले में फंसी
भखारा इलाके के सिंगदेही और जोरातराई में शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो लोगों की उस वक्त जिंदगी और मौत के बीच फंस गए, जब उनकी कार उफनते पानी के तेज बहाव में बह गई. कार पानी में फंसने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने मदद की गुहार लगाई.
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे. कुछ लोगों ने कार को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर की मदद से बाहर खिंचकर निकाला. घटना में कार सवार दोनों सुरक्षित हैं. लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहींर लोगों को ओवर फ्लो होने वाले नालों को पार न करने की चेतावनी भी दी जा रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


