आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। हत्या के एक मामले में सुनवाई करते हुए जिला सत्र न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पूरा मामला बस्तर जिले के बडांजी का है।
दरअसल 16 सितंबर 2024 को जमीन विवाद के चलते परमेश्वर यादव की उसके ही पड़ोसियों ने हत्या कर दी थी। अभियुक्त दयाराम और उसके दोनों पुत्र हलधर एवं बलराम यादव ने मारपीट करते हुए युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में बडांजी थाने में FIR दर्ज की गई थी।

वहीं मामले की सुनवाई के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपी पिता एवं दोनों पुत्रों को दोषी माना, जिसके बाद तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास व 5–5 सौ रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


