अजीत पाटकर, कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित जिला न्यायालय की एक महिला जज के सरकारी बंगले में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने सूने बंगले को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, आईपैड, मोबाइल सहित करीब 9 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।

एसपी ऑफिस के सामने है जज का बंगला
जानकारी के अनुसार, कचहरीपारा स्थित यह सरकारी बंगला एसपी कार्यालय के ठीक सामने है। महिला जज ग्रीष्मकालीन अवकाश में रायपुर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंगले में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी कैमरे की जांच में चोरी का हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब सीसीटीवी कैमरे की जांच में घर की आलमारी खुली हुई और सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जज के घर पहुंचने पर सोने-चांदी के जेवरात, आईपैड, मोबाइल और अन्य कीमती सामान गायब मिले। मामले की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है और मामले से नशे से जुड़े बच्चों से पूछताछ की जा रही है एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

