दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। पंचवटी गांव स्थित कलुआपारा में डबरी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुनस सिंह निवासी पंचवटी गांव के रूप में हुई है। मृतक गांव में ही एक व्यक्ति की डबरी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर DDRF की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।

फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


