लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है.

बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए पहुंचे मामा की भी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार, मामा तोमेश्वर साहू (30 वर्ष), ग्राम- कठिया के रहने वाले थे. परिजनों के मुताबिक वह अपनी भांजी की मौत के बाद 13 दिन तक चलने वाले शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुंडरदेही के खल्लारी गांव पहुंचे थे. इसी दौरान रविवार सुबह जब वे नहावन के लिए तालाब में उतरे, तो वहां डूबने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

- राहुल गांधी और प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन के बाहर कांग्रेस का जोरदार हंगामा, 7 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे का हुआ अंत
- IND vs WI 1st T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 172 रन का लक्ष्य, होप-रदरफोर्ड ने जड़े अर्धशतक, नमन धीर ने डेब्यू में गेंद से बरपाया कहर
- UP शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर: मानदेय में हुआ बड़ा इजाफा, अब 10 नहीं… इतने हजार रुपये मिलेंगे प्रतिमाह
- विकास कार्यों के लिए धामी सरकार ने दी 4 करोड़ की मंजूरी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी राहत
- 4 महीने बीते, न मार्कशीट मिली न नौकरी! नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ छात्राओं ने जलाईं ज्ञापन की प्रतियां, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

