सुकमा. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है. सुकमा जिले में सक्रीय तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं PLGA बटालियन नंबर 1 का सप्लायर और एक अन्य नक्सली को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक का नाम मुचाकी सुरेश है, जो तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं PLGA बटालियन नंबर 1 के नक्सलियों के लिये राशन और दैनिक उपयोगी सामाग्रियों का सप्लाई का कार्य करता था. जिला पुलिस बल जगरगुण्डा एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ ने मुचाकी सुरेश सहित 2 नक्सलियों को धर दबोचा है.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सली सीमावर्ती जिला बीजापुर के निवासी हैं. दोनों सुरक्षा बलों के गतिविधियों पर रेकी कर नक्सलियों को सूचना देना, सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्गो पर आईईडी, स्पाईक लगाने, मार्गो को खोदकर अवरूद्ध करना आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
- बेटे के चोटिल होने का गुस्सा तहसीलदार की गाड़ी पर उतारा, CCTV फुटेज नहीं मिला तो बरसा दिए पत्थर, दो गिरफ्तार

