अमित पांडेय, डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया। घटना में सरपंच मानिकलाल वर्मा के हाथ में चोट आई है। चाकूबाजी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में भाषण चल रहा था, तभी आरोपी जितेन्द्र यादव (36 वर्ष) निवासी पलांदूर ने अचानक हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 के तहत सरकार गांव-गांव समाधान शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं के निराकरण का दावा कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Sushasan Tihar : अधिकारियों को लोगों ने बनाया बंधक, दलबल के साथ पहुंची पुलिस, जमकर कटा बवाल…

सरकारी रिकॉर्ड और जनसंपर्क विभाग के अनुसार इन शिविरों में प्रशासन सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहा है। हालांकि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान विवाद और विरोध की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ में पट्टे की मांग को लेकर लोगों ने अधिकारियों को घंटों बंधक बना लिया था, जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग तक की नौबत आ गई थी।

narayana

अब पलांदूर की चाकूबाजी ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी आयोजनों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के बीच खुलेआम हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।