प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा अंतर्गत एक ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जर्वे बी स्थित ग्रामीण बैंक में अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर अंदर घुसकर कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बैंक मैनेजर अजय बौद्ध की शिकायत पर बलौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध आरोपी दिखाई दिया है, जिसने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था। आरोपी बैंक के अंदर घुसकर कंप्यूटर उपकरण लेकर फरार होता दिख रहा है।

narayana

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

देखें सीसीटीवी फुटेज

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H