CG News: साइबर ठगी के मामलों में पुलिस तमाम अभियान चलाती है. टीवी पर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में न आने के कई विज्ञापन प्रसारित किए जाते है, लेकिन बावजूद इसके ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है. स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर आरोपियों ने वृद्ध से 46 लाख 20 हजार रूपए ट्रांसफर करा लिए. वृद्ध ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया. बिलासपुर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.


पुलिस के अनुसार टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह, पिता करताल सिंह (64 वर्ष) एकेए लायजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से वर्ष 2020 में सेवानिवृत हुए थे. वृद्ध 8 सितंबर 2024 को अपने घर में थे. इसी दौरान उनके मोबाइल में वाट्सएप पर अमिन मलिक नामक एक युवक का स्टॉक मार्केट से संबंधित एक मैसेज आया. मलिक ने वाट्सएप में ही चैट कर बताया कि स्टॉक मार्केट से मोटी रकम कमाई जा सकती है. जिसके बाद प्रियंका गर्ग नामक एक युवती का गुरमीत सिंह को कॉल आया. वह लगातार उन्हें रूपए डालने और मोटा मुनाफा दिलाना कहने लगी. झांसे में आकर उन्होंने 50 हजार रूपए जमा कराए. इस पर आरोपियों ने और रूपए जमा करना कहा. उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा रकम जमा होगी उतना ज्यादा फायदा होगा. लालच में आकर गुरमीत सिंह ने किस्तों में कुल 46 लाख 20 हजार रूपए आरोपियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. इसके बावजूद आरोपी उनसे और रूपए जमा कराने की बात कहने लगे. इस पर गुरमीत ने कहा कि मेरा पहले का रूपए वापस करो, इसके बाद रूपए ट्रांसफर करूंगा. यह सुनते ही आरोपियों ने अपना मोबाइल नम्बर बंद कर दिया. वहीं गुरमीत सिंह का ट्रेडिंग एकाउंट भी बंद कर दिया. जिसके बाद उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ. साइबर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- समाज एक, मुस्कान अनेक: युवा अग्रवाल सम्मेलन जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाएगा दीपावली का पर्व…
- त्योहारों की खुशियों के बीच धामी का संदेश, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर मजबूत करें स्थानीय कारोबार
- Hero Xpulse 450 का EICMA में धमाका, सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स
- Alia Bhatt: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, राहा के साथ तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात
- मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का मौका: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 कोर्स में मिलेगा प्रवेश, जानिए पूरी डिटेल्स

