सुशील सलाम, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम इरपानार के पास बांडे नदी में दो स्कूली छात्रों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नदी के पास पहुंचे थे।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 9 बच्चे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास स्थित बांडे नदी पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल वर्माण और अजित विश्वास नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं, कांकेर से NDRF टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
दूसरी ओर, महाराष्ट्र के कसनसूर थाने से भी रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है। ग्रामीण सुबह से ही जाल, डंडों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में रेस्क्यू और तलाश अभियान लगातार जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

