रमेश सिन्हा, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंघोडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पिकअप से भारी मात्रा में डोडा (अफीम पोस्त) पकड़ा है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन के जरिए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर वाहन क्रमांक HR46 F 4848 को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 1432 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान हरविंदर सिंह (40 वर्ष) और सत्यवान वाल्मीकि (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल जिले के शांति नगर के रहने वाले हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड के मुलमुला क्षेत्र से डोडा पोस्त लोड कर ओडिशा होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब्त डोडा पोस्त की कीमत करीब 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

