Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे से मानवता को शर्मसार करने वाली एक डराने वाली खबर सामने आई है। जहां महज बाइक का हॉर्न बजाने और साइड मांगने जैसी छोटी सी बात पर दबंगों ने एक साढ़े तीन महीने की गर्भवती महिला और उसके देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह पूरी वारदात गुरुवार को अलवर रोड बाईपास पर हुई। दरअसल, पीड़ित युवक अपनी साढ़े तीन महीने की गर्भवती भाभी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गया था। चेकअप कराकर लौटते समय रास्ते में कुछ बाइक सवार युवकों से साइड मांगने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। गौरतलब है कि वह युवक बार-बार हॉर्न बजाकर निकलने की जगह मांग रहा था, जो दबंगों को नागवार गुजरी।
फोन कर बुलाए गुंडे, सरेराह बरसाईं लाठियां
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में विवाद सिर्फ दो युवकों से था, लेकिन उन्होंने कुछ ही देर में फोन कर अपने 4-5 साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार और बाइक पर सवार होकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचे।
हमलावरों ने यह तक नहीं देखा कि सामने एक गर्भवती महिला खड़ी है। उन्होंने देवर को पीटना शुरू किया और जब महिला बीच-बचाव करने आई, तो उसे भी सड़क पर पटक-पटक कर मारा। मारपीट के दौरान महिला के पेट में गंभीर चोट आई है। वह सड़क पर ही तड़पने लगी, जिसके बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है।
CCTV में कैद हुई दबंगई
पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आधा दर्जन युवक मिलकर एक निहत्थे युवक और महिला पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
