रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में नाले के ऊपर बने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पिछले दो दिनों में इस मार्ग पर कई हादसे होने की बात सामने आई है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ खान के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया.


प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग करते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. युवा कांग्रेस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर अब तक बैरीकेड नहीं लगाए जाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है. संगठन का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो और भी हादसे हो सकते हैं.
इस दौरान नवाज़ खान ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर तुरंत सुरक्षा बैरीकेड लगाई जाए, ताकि आम जनता की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी. युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभागों की होगी.
इन्हें भी पढ़ें:
- व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव
- मानसून में गीले बाल बांधना पड़ सकता है भारी, टूटने-झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
- ‘जो खुद कबूल कर रहा हो…’, जंतर-मंतर मारपीट मामले पर राजद का बड़ा बयान, थाने पहुंचे CJP नेता
- शेखपुरा से नाबालिग गिरफ्तार, डॉ. दंपति से 30 लाख रंगदारी मामले में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश
- अनोखा प्रदर्शन! 3 साल में बनी 68 लाख की सड़क सालभर में हुई जर्जर, गड्ढों में धान के साथ बेशरम के पौधे रोपकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश…



