CG News : गौरव जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को अलग-अलग रेल हादसे हुए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. दूसरी दुर्घटना में कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस से एक युवक अचानक नीचे गिरने से घायल हो गया. दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर बात करने की लापरवाही एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. रविवार देर शाम एक मजदूर मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी था और यहां गौरेला क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता था. पस्थानीय जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अरुण कुमार अपने मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त था. बातचीत के दौरान उसका ध्यान भटक गया और वह रेलवे ट्रैक के बेहद नजदीक पहुंच गया. इसी बीच वहां से गुजरी एक ट्रेन की चपेट में वह आ गया. ट्रेन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर लिया है.जिला अस्पताल गौरेलाके मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.फिलहाल पुलिस इस रेलवे ट्रैक हादसे के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है.
ट्रेन से गिरकर युवक की घायल
पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को घटना एक और घटना सामने आई. कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस से एक युवक अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. वह चित्रकूट से रायपुर आ रहा था. घटनास्थल से गुजर रही मालगाड़ी के गार्ड ने युवक को ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ देखा. घायल को पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि ट्रेन से गिरने के कारण युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं. युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.पुलिस ने इस पूरे हादसे को संज्ञान में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है. फिलहाल युवक चलती ट्रेन से कैसे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. हादसे की जानकारी घायल युवक के परिवार को दी जा रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

