CG Suicide News : प्रतीक शर्मा, लोरमी. मुंगेली जिले के कोदवाबानी गांव में शुक्रवार को खेते के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला. मृतक की पहचान 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पवन के रूप में हुई है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लालपुर थाना क्षेत्र की घटना है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब किसान घटनास्थल से गुजर रहे थे, इस बीच उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं फोरेंसिंक टीम को भी बुला लिया गया. 

फटे कपड़े और हाथ पर पट्टी

घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया. शव को फंदे से उतारकर पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के फटे हुए कपड़े और हाथ पर बंधी पट्टी से मामला संदिग्ध हो गया है. परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

क्या आरोपी किसी चीज को लेकर परेशान था या फिर पारिवारिक विवाद में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया खुलासा हो सकता है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H