CG Suicide News : प्रतीक पटनायक, धमतरी. धमतरी के बिलाई माता रोड स्थित ‘जेल’ कैफे में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब युवक की लाश लटकी हुई मिली. मृतक की पहचान रिसाईपारा निवासी प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक इसी कैफे में काम करता था.

जानकारी के मुताबिक, जेल कैफे में ही काम करने वाले युवक ने आत्महत्या की है. आज सुबह जब दुकान में कर्मचारी पहुंचने तो उन्होंंने फांसी पर अपने साथी की फांसी पर लटकी हुई लाश देखी. कैफे संचालक और पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की गहन छानबीन की और अहम साक्ष्य जुटाए.

शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला. घटना की वजह अज्ञात है. पुलिस मामले में की जांच में हर संभावित एंगल से जांच कर रही है. कैफे संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H